फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कलेक्ट्रेट में आज से अधिवक्ताओं का अनिश्चत कालीन बहिष्कार

कलेक्ट्रेट में आज से अधिवक्ताओं का अनिश्चत कालीन बहिष्कार

Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आज से अधिवक्ताओं का अनिश्चत कालीन बहिष्कार
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ता के साथ हुए अभद्र व्यवहार के मामले में जिला प्रशासन की उपेक्षा पर नाराजगी जताया। वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद संघ ने एक सप्ताह तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया था। लेकिन इस अवधि में अधिवक्ताओं की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया बल्कि उपेक्षा बरती गई।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता इस बात से खासे नाराज थे, कि तहसील बार मुहम्मदाबाद के अधिवक्ताओं द्वारा लगातार 27 दिनों तक आंदोलन के बाद जिला प्रशासन उनकी मांगों पर उपेक्षा बरत रहा है। उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। इस स्थिति को अधिवक्ताओं ने शर्मनाक बताया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 31 अगस्त से कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालयों के न्यायिक कार्य का अनिश्चित कालीन बहिष्कार किया जाएगा। बार के इस निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर दिए जाने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्दी ही इस प्रकरण पर सार्थक निर्णय नहीं लिया गया तो अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। बैठक में मुहम्मदाबाद गोहना के मंत्री फिरोज अहमद, संघर्ष समिति के महेश यादव, संतोष श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव , कालिकादत्त पांडेय, पीएन सिंह, पवन श्रीवास्तव, पंचानंद वर्मा, ईश्वर चंद त्रिपाठी , संजय सिंह, अखिलेश सिंह, पारस यादव आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता सत्यप्रकाश सिंह और संचालन मंत्री उपेंद्र नाथ चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed