फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   युवक का शव मिलने से सनसनी

युवक का शव मिलने से सनसनी

Wed, 09 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव मिलने से सनसनी
पिपरीडीह। थाना सरायलखंसी के सलाहाबाद हरपुर इटौरा मार्ग पर स्थित गोड़ी की मठीया गांव के सामने बड़े पोखरे के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल लगी। मृतक का चेहरा तेजाब या तेल से जला हुआ प्रतीत हो रहा था। इससे उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सरायलखंसी के सलाहाबाद हरपुर इटौरा मार्ग पर स्थित गोड़ी की मठीया गांव के सामने बड़े पोखरे के पास मंगलवार की सुबह क्षेत्र के लोग सुबह शौच के लिए जा रहे थे। पोखरे की तरफ जाते समय किनारे एक युवक का शव दिखाई दिया तो उनके होश उड़ गए। युवक की लाश मिलने की सूचना जंगल मे आग की तरह चारो तरफ फैल गयी। स्थानीय लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला लेकिन उसकी पहचान नही हो सकी। देखने में मृतक की उम्र पैतीस वर्ष के आस पास लग रही थी। इस बीच किसी ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए क्षेत्र के आप पास के गांवो तक घंटो मशक्कत की लेकिन शव की शिनाख्त न हो सकी। शव का चेहरा देखने पर तेल या तेजाब से जलाया गया प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया। शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चाएं ब्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed