फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बिना काम के ही हो गया लाखों का भुगतान

बिना काम के ही हो गया लाखों का भुगतान

Sun, 25 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिना काम के ही हो गया लाखों का भुगतान
मधुबन। फतेहपुर ब्लाक की क्षेत्र पंचायत में बिना कार्य कराए फर्जी तरीके से लाखों रुपये के भुगतान का मामला प्रकाश में आया है। निर्माण कार्य से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें या तो कोई कार्य ही नहीं हुआ, या फिर पूर्व के प्रधानों के कार्यकाल में यह काम हुआ है और उसका दोबारा भुगतान ले लिया गया है। इसमें अधिकांश मामले चकरोड पर मिट्टी डालने, मिट्टी व खड़ंजा तथा सीसी रोड बनाने सहित पोखरियों की सफाई और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से जुड़ा है। यही नहीं काम के बदले फर्जी मजदूरों के खाते में पैसा भेजकर उन्हें कुछ रुपये देकर बाकी पैसा हड़पे जाने का मामला भी सामने आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस धांधली की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच न होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आमरण अनशन की चेतावनी भी है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि विकास खंड फतेहपुर मंड़ाव भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। गांव के विकास के लिए करोड़ों रुपये क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के मद में आ रहे हैं लेकिन उसका सारा पैसा फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ जा रहा है। इसके पहले आवास और शौचालय सहित चुनाव की अधिसूचना के दौरान लाखो रुपये फर्जी तरीके से खाते से निकालने का मामला सुर्खियों में था। जिसमें जांच भी कराई गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने लीपापोती कर मामले को दबा दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की माने तो ग्राम सभा फूलपुर में अनिल गौड़ के घर से नहर तक क्षेत्र पंचायत से मिट्टी और खड़ंजा कार्य दिखाकर एक लाख चौबीस हजार सात सौ रुपये फर्जी तरीके से बिना काम कराए खाते से भुगतान करा लिए गए। जबकि उसी कार्य पर ग्राम पंचायत ने मनरेगा से भुगतान लिया है। इसी तरह छपरा भंगी में मुन्ना के घर से रविंद्र के घर तक, प्राथमिक विद्यालय से अशोक के घर तक तथा मनौली पोखरा से बेचू के ट्यूबेल तक मिट्टी व खड़ंजा कार्य पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान किया गया है। इसी कड़ी में फतेहपुर मंड़ाव में नहर से डीह स्थान होते हुए बाग तक चक मार्ग पर मिट्टी कार्य नही हुआ और हजारों का भुगतान हो गया। यह तो बानगी भर है।
विज्ञापन

यही हाल दुबारी, धर्मपुर, रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर, सुल्तानपुर बारहगांवा, आलापुर, सौदी, मर्यादपुर, भेड़कुल नंदौर जैसी दर्जन भर ग्राम सभाओं का है। ग्रामीणों का आरोप है कि कहीं भी मानक के अनुरूप विकास का कार्य नहीं हो रहा है। सड़कों की लंबाई में भी व्यापक पैमाने पर धांधली करके भुगतान ज्यादा लिया जा रहा है। उफरौली स्थित दूधिया पोखरा में सफाई और सुंदरीकरण के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान कराया गया है जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूल पकड़ने लगा है फर्जी तरीके से कराए गए विकास कार्य का मामला
मधुबन (ब्यूरो)। विकास खंड फतेहपुर मंड़ाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्य योजना लेकर फर्जी तरीके से बिना कार्य कराए लाखों रुपये भुगतान करा लेने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मुनिया देवी, सावन कुमार सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि अगर सोमवार तक इस पर जांच नहीं कराई गई तो मंगलवार को पांच दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed