फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2013 students joining the entrance examination of DCSK

प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 2013 छात्र

Sun, 16 Jul 2017 11:52 PM IST
mau news
mau news Updated Sun, 16 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
2013 students joining the entrance examination of DCSK
नगर क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कालेज में प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं।
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित डीसीएसके महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश पाने के लिए रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 2013 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों की भीड़ देख कॉलेज प्रशासन ने जहां परीक्षा को दो शिफ्टों में संपन्न कराई। वहीं एलर्ट पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया था।
विज्ञापन

 रविवार को डीसीएसके महाविद्यालय में बीए, बीएससी, एमए प्रथम वर्ष में दाखिला पाने के लिए 2102 छात्र छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा में बीए में 1115 के सापेक्ष 1079 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। जबकि बीएससी में 460 के सापेक्ष 428 छात्रों ने परीक्षा दी। एमए में  हिंदी, अंग्रेजी,  उर्दू,  इतिहास,  भूगोल में 527 के सापेक्ष 506 छात्रों ने परीक्षा दी। इस तरह से 86 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा छोड़ी। महाविद्यालय प्रशासन ने नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सचल दस्ता बनाया गया था।  जो सभी कक्षों में चक्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहा था। प्रवेश परीक्षा के चलते कालेज के आसपास गहमागहमी रही। लेकिन पुलिस फोर्स तैनात रहने के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed