{"_id":"642b21a1222e6222620f9244","slug":"20-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-short-circuit-loss-of-lakhs-mau-news-c-20-1-136323-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शॉर्ट सर्किट से बीस बीघा गेहूं की फसल जली, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शॉर्ट सर्किट से बीस बीघा गेहूं की फसल जली, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा के टोंस नदी के उत्तरी किनारे के पास के खेतों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। जानकारी पर काश्तकार मौके पर पहुंचे। साथ ही सैकड़ों की भीड़ ने एकजुटता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। सूचना पर भी दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचा।
मुहम्मदबाद गोहना कस्बा के उत्तरी छोर पर तमसा नदी किनारे कस्बा के महरुपुर, रसूलपुर सैयदवाड़ा आदि मोहल्लों के दर्जनों किसानों का खेत है। इस समय गेहूं की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। सोमवार को दोपहर लगभग 1:30 बिजली तार में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के दर्जनों किसानों के खेतों तक पहुंच गई। आगजनी की जानकारी पर किसान खेतों तक पहुंचे तब तक लगभग 20 बीघा से अधिक खेत की खड़ी फसल जल गई। दमकल विभाग को सूचना दिया गया लेकिन एक घंटा बाद तक भी दमकल मौके पर नहीं पहुंचा। किसी प्रकार किसानों ने आग पर काबू पाया। आगजनी में कस्बा के महरूपुर निवासी श्रीनाथ साहनी, शेरू साहनी, जयनाथ साहनी, सैयदवाड़ मोहल्ला निवासी अजय चौहान कस्बा के रसूलपुर निवासी शंभू साहनी विनोद साहनी, सुरेंद्र साहनी आदि समेत अन्य कई किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।