फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 Amrit Sarovar dried up in summer, cracks started appearing

Mau News: गर्मी में सूखे 20 अमृत सरोवर, पड़ने लगीं दरारें

Sun, 09 Jun 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
20 Amrit Sarovar dried up in summer, cracks started appearing
बढुआगोदाम। भीषण गर्मी से आम लोग ही नहीं पशु पक्षी भी परेशान हैं। शासन की ओर से परदहां ब्लॉक में बनाए गए 20 अमृत सरोवर सूख चुके हैं। मनरेगा से खोदवाए गए तालाबों में दरारें पड़ चुकी हैं। विभागीय अभिलेखों में ब्लॉक क्षेत्रों के 34 गांवों में बने 24 अमृत सरोवर में से चार में ही पानी है। करोड़ों की लागत से बने कई अमृत सरोवरों विभागीय उपेक्षा से बदहाल हैं। शासन की मंशा के अनुरूप यहां कार्य नहीं हुआ है, तो कुछ स्थानों पर तो यह कागजों तक ही सीमित हैं। भू-जलस्तर को बेहतर करने के लिए परदहां ब्लॉक के सभी गांवों में अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया। सरोवर के किनारे पिलर लगाकर तार की फेंसिग कराए जाने, सीढ़ी एवं रैंप निर्माण, लाइट, पाथवे, प्राकृतिक रूप से पानी के निकास के लिए इनलेट एवं आउटलेट का प्रबंध होना है। तालाब को हमेशा पानी से भरने के लिए सबमर्सिबल लगाया जाना है। आंकड़ों में परदहां ब्लॉक में 34 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें कुल 24 अमृत सरोवर हैं। इनमें केवल चार में पानी है, बाकी 20 सूखे पड़े हैं। हालत यह है कि कई ग्राम पंचायतों में तो सरोवरों का निर्माण ही अधूरा है। शासन के कार्ययोजना के अनुसार सभी बिंदुओं पर काम ही नहीं हुआ है। रखरखाव के अभाव में बने सरोवर बदहाल हैं। सरवां गांव में अमृत सरोवर अभी आधा-अधूरा है वहीं दो साल से करौली गांव में बना अमृत सरोवर में भी पानी नहीं है यही हाल अन्य गांवों का भी है। अमृत सरोवर सूखे रहने के चलते इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। प्यास से तड़प रहे वन्य जीव जंतु इधर-इधर भटकते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट

---

परदहां ब्लॉक में 24 अमृत सरोवर हैं। सभी का कार्य पूरा हो चुका है। सभी ग्रामसभाओं से अमृत सरोवर में पानी होने की रिपोर्ट मांगी गई है।

संगम चंद्रा

एपीओ मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed