{"_id":"5ca4ff1abdec221469616dcc","slug":"191554317082-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने से नाराज हुआ सभासद, की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने से नाराज हुआ सभासद, की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार की दोपहर वार्ड 11 के सभासद सफाई मुद्दे को लेकर सफाई निरीक्षक पर भड़क गया। इस दौरान सभासद ने सफाई निरीक्षक पर वार्ड में सफाई व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया।
नगर पालिका के परदहा वार्ड 11 के सभासद खुशहाल सिंह बड़े ने बताया कि सफाई निरीक्षक की लापरवाही से वार्ड में सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। इससे वार्ड में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा पड़ा हुआ। कई बार शिकायत के बाद इसे दुरस्त नहीं कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी निरीक्षक खुद वार्ड में नहीं पहुंचे। साथ ही आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी निरीक्षक द्वारा चेक करने के बजाए दूसरे कर्मचारी से कराया जा रहा था। इस बात को लेकर वो बुधवार को ही लेकर उनकी अपनी शिकायत सफाई निरीक्षक से की। वहीं इस बाबत सफाई निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि वार्ड में तैनात एक सफाई कर्मचारी के अवकाश पर चलने के वार्ड में सफाई व्यवस्था में परेशानी आने की शिकायत थी। सभासद की शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।