{"_id":"5c6afc97bdec22105574f45e","slug":"191550515351-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्ठी ना कोई संदेश कहां तुम चले गए ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्ठी ना कोई संदेश कहां तुम चले गए ...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। कस्बा स्थित पार्वती महिला पीजी कालेज के सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियों पर छात्राओं ने वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। छात्रा प्रिया प्रिया ने फिर बसंत आया बसंत समेत कई गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। शालिनी ने शहीदों की याद में ‘चिट्ठी ना कोई संदेश कहां तुम चले गए’ गाकर पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। मेधावी छात्राओं अस्माउल हुस्ना, स्वेता दुबे, पिंकी साहनी, ज्योति गौड़, अंजना राय, ज्योति शर्मा, हर्षिता राय, प्रियंका गुप्ता, प्रतिमा मिश्रा, दीक्षा पांडेय, प्रियंका सिंह, दिव्या राय, शोभा भारती को उनके अभिभावकों संग सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर ने छात्राओं को आगे भी पढ़ाई जारी रखने और दूसरों को शिक्षित करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी रहे। संस्थापक लालबिहारी दुबे ने आभार जताया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिलोकी सोनकर, उपेंद्र उपाध्याय, डॉ. गौरव त्रिपाठी आदि शामिल रहे।