{"_id":"5c378fdbbdec2273a1354c8e","slug":"191547145179-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4762 संभावितों की हुई जांच, 277 मिले क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4762 संभावितों की हुई जांच, 277 मिले क्षय रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत जिले में पिछले साल तीन चरणों में टीबी रोगी खोजो अभियान के तहत 4762 संभावितों की जांच की गई। जिसमें 277 क्षय रोगी चिह्नित किये गये। जिनका क्षय रोग विभाग की ओर से इलाज कराया जा रहा।
शासन के निर्देश पर क्षय रोग विभाग द्वारा प्रदेशभर में 21 जनवरी से टीबी रोगी खोजो अभियान चलाया जाना है। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है, वहीं बीते साल अभियान के तहत चिह्नित नए मरीजों का उपचार किया जा रहा है। विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो वर्ष 2018 मेें तीन चरणों में टीबी खोजो अभियान के तहत एक लाख से ज्यादा घरों में सर्वेकर संभावित 4762 मरीजों की जांच की गई। जिसमें जिले में 277 नए मरीज मिले। अभियान के तहत जून में अभियान के तहत 1705 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 72 मरीजों में टीबी के लक्षण पाए गए। दूसरे चरण में 1400 मरीजों की जांच में 113 जबकि तीसरे चरण में 1657 संभावित मरीजों की जांच में 92 मरीज चिह्नित किए गए। जहां इन रोगियों के पहचान के साथ ही जहां एमडीआर और एक्सडीआर जांच की गई, साथ ही इन मरीजों के उपचार भी विभाग द्वारा शुरू कर दिये गये है।
जिला क्षय रोग चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि दवाओं का लगातार सेवन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिए सभी मरीजों को दवा उपलब्ध करायी जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित क्षय रोग नियंत्रण केंद्र के अलावा सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भी दवाएं उपलब्ध है। रीज अपने ब्लाक स्थित अस्पताल पर पहुंच कर आसानी से दवा प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
मऊ। चिह्नित क्षय रोगियों को दवाएं जहां अस्पताल से उपलब्ध है तो वहीं पोषण के लिए शासन से 500 रुपये का भत्ता भी दिया जा रहा। इसके लिए अभियान के दौरान क्षय रोगियों के रिकार्ड ऑन लाइन दर्ज किये गये है। जिसमें मरीज के आधार कार्ड, बैंक एकाउंट नंबर भी लिये गये है। पोषण भत्ता सीधे क्षय रोगी के खाते में भेजा जा रहा।