फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रेल राज्यमंत्री के स्टेशन पहुंचने से हड़कंप

रेल राज्यमंत्री के स्टेशन पहुंचने से हड़कंप

Mon, 24 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री के स्टेशन पहुंचने से हड़कंप
रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा कृषक एक्सप्रेस से सोमवार की सुबह 10.30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचे। यहां पांच मिनट रुकने के बाद वह कार से गाजीपुर निकल गए। मंत्री के आने से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की अफरा तफरी का माहौल बना रहा। उधर, मंत्री के मऊ पहुंचने की भनक लगते ही डीआरएम और पीआरओ सुबह नौ बजे ही बापूधाम एक्सप्रेस से जंक्शन पहुंच गए। इतना ही नहीं ट्रेन भी निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व स्टेशन पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में सोमवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने और 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को कृषक एक्सप्रेस में एक विशेष सैलून से मऊ पहुंचे। जहां पांच मिनट आराम करने के बाद वह कार से गाजीपुर रवाना हो गए। इससे पहले रेलराज्य मंत्री के आमगन को देखते हुए डीआरएम एसके झा, पीआरओ अशोक कुमार के साथ बापूधाम एक्सप्रेस से 9 बजे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन पर मंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं मंत्री के आने की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद, सीओ आलोक कुमार जायसवाल और आरपीएफ प्रभारी डीके राय सहित पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इससे पहले मंत्री के आगमन को लेकर सुबह से रेल अधिकारी और कर्मचारी हलकान रहे, रेलवे अधिकारी इस प्रयास में लगे रहे कि स्टेशन पर कहीं कोई कमी न दखिने पाए जिससे मंत्री की फटकार का सामाना करना पड़े। अधिकारी सुबह से साफ सफाई के साथ दूसरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटे रहे। जबकि आरपीएफ प्रभारी डीके राय और जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा द्वारा स्टेशन परिसर में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इनसेट
सवालों के जवाब में कहा धन्यवाद
मऊ। रेल राज्यमंत्री के आगमन पर मीडिया द्वारा अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के दिए गए बयान को लेकर जब सवाल किया तो मंत्री पहले मुस्कुराए और फिर धन्यवाद बोल कर आगे बढ़ गए। हालांकि मीडियाकर्मी उनसे सवाल का जवाब लेने के लिए कुछ देर तक उनके साथ चले भी लेकिन मंत्री कुछ बोले नहीं और गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed