{"_id":"5c1fbab6bdec2256ab4fc576","slug":"191545583286-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेजी से बढ़ रहे आवारा पशुओं के उत्पात से गेहूं सहित अन्य फसलों के नुकसान होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। ठंड के मौसम में किसान रखवाली भी नहीं कर पा रहे हैं। परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फसलों को बचाने की गुहार लगाई है।
मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर, दुबारी, नई बस्ती, तिघरा, अहिरुपुर सहित विभिन्न इलाकों में छुट्टा पशुओं की संख्या में तेजी से इजाफा होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। आवारा पशु फसलों के खेत में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के राजेश यादव, जयराम यादव, मुसाफिर चौहान, सुनील मौर्य, आनंद मौर्य, मुन्ना मौर्य, तैयब अहमद का कहना है कि छुट्टा पशुओं से बर्बाद हुई मेहनत की कमाई की फसल का आंकलन कराकर क्षतिपूर्ति दिलाई जाए अन्यथा हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।