{"_id":"5bdf41a8bdec2269a207894a","slug":"191541357992-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद शिशु को मॉ अनिवार्य से कराए स्तनपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद शिशु को मॉ अनिवार्य से कराए स्तनपान
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मऊ। इंफेंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग (आईवाईसीएफ) के तहत गुरुवार को महिला जिला अस्पताल में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। प्रशिक्षण के समापन सत्र पर ट्रेनर डॉ. विवेक कुमार सिंह, ममता यादव और रेनू सिंह ने सीएचसी-पीएचसी केेंद्रों से आई नर्सों को प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि देश में प्रसव के बाद एक घंटे के बाद महिला को नवजात को अपना पहला गाढ़ा दूूध पिलाना चाहिए। मां का पहला दूध अमृत सामान होता है। लेकिन जागरूकता के अभाव में 100 फीसदी मामलों में केवल 25 फीसदी ही महिलाएं प्रसव के एक घंटे के बाद अपने शिशु को स्तनपान कराती है। वहीं ट्रेनर ममता यादव ने कहा कि बच्चों की मृत्यु दर कम करने व उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है कि आईवाईसीएफ को प्राथमिकता देनी होगी। चार दिवसीय ट्रेनिंग में शामिल सभी एएनएम व आशा वर्करों को डीएपीएम रविंद्र नाथ द्वारा प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ सीखे प्रशिक्षण को दूूसरे कर्मचारियों के साथ साक्षा करने और आम लोगों को इससे प्रेरित करने की बात कही। इस मौके पर आनंद पांडेय, डा. मिथिलेश रस्तोगी, फार्मासिस्ट ओमप्रकाश यादव, ममता यादव, रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।