फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाल संसद और मीना मंच से करें जागरूक

बाल संसद और मीना मंच से करें जागरूक

Mon, 29 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बाल संसद और मीना मंच से करें जागरूक
बालिका शिक्षा के अंतर्गत मीना मंच के सभी ब्लॉक नोडल के साथ बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बैठक की। जिसमें ऐसी बालिकाओं का चयन करने को कहा गया जिसमें प्रतिकूल परिस्थितियों में भी वह अपनी शिक्षा जारी रख सकें। इसका सशक्त माध्यम विद्यालयों में बाल संसद और मीना मंच के जरिए बच्चों को जागरूक करना है। बीएसए ने अधीनस्थों को चेताया भी कि योजना का क्रियान्वयन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि जिले में ऐसी बालिकाओं का चयन किया जाए जो प्रतिकूल परिस्थितियां होने के बावजूद अपनी शिक्षा को जारी रखे। ऐसी बालिकाओं का चयन कर उनके संघर्ष की कहानी को प्रकाशित करके अन्य बालिकाओं को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही उनको अपने अधिकार के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि धरातल स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं उनके अधिकार उन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इन सभी कार्यों का निरीक्षण करने के लिए जिले के प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र के नोडल शिक्षक को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश राज्य परियोजना के निरीक्षण टीम के आने से पूर्व सभी विद्यालयों का अनुश्रवण कर उन विद्यालयों पर बाल संसद एवं मीना मंच के सारे उद्देश्यों के प्रपत्र पूरे कर लिए जाएं। मीना मंच के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ब्लॉक के नोडल शिक्षक चंद्रापीड मिश्र, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक मीना मंच रूपेश पांडेय, आभा त्रिपाठी की सराहना की। बैठक में जिले के सभी शिक्षा क्षेत्रों के नोडल शिक्षक साधना यादव, इंदु देवी, आशुतोष कुमार राय, रामधन यादव, प्रमोद मिश्र, रामविलास भारती आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed