फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रयागराज नाम रखकर योगी ने हिंदू जनमानस का किया सम्मान

प्रयागराज नाम रखकर योगी ने हिंदू जनमानस का किया सम्मान

Wed, 17 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज नाम रखकर योगी ने हिंदू जनमानस का किया सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इलहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयाग राज रखकर करोड़ों हिंदू समुदाय के भावनाओं का सम्मान किया। इसके लिए योगी सरकार बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

इलहाबाद का नाम बदले जाने पर बुधवार को राष्ट्रीय दुर्गा पूजा समिति की तरफ से बाजार में बाटा भवन के पास बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा पूूजा समिति के वरिष्ठ संरक्षक तथा सुंदर कांड पाठ के माध्यम से नगर क्षेत्र में धर्म और भक्ति की अविरल धारा बहाने वाली संस्था श्री हनुमत कृपासेवा समिति के प्रमुख डॉ राम गोपाल ने किया। इस दौरान डा. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किया। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव की स्वीकृति देने से हिंदू समाज गदगद है। शास्त्रों में वर्णित तीर्थों के राजा तीर्थराज के नाम को सरकार ने चरितार्थ कर दिया। हिमालय से चलकर पतित पावनी गंगा व यमुना का संगम इलाहाबाद में ही होता हैं, इसलिए इसका नाम प्रयागराज करना धर्मोचित तथा न्यायोचित है ।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से पारसनाथ मौर्य राकेश मध्येसिया सोनू मौर्या रमेश मौर्य अतुल विश्वकर्मा बलिराम संदीप अवधेश कुमार राजकुमार दीपक राजेश गुप्त राजेन्द्र मौर्य राम अवध सिंह अशोक कुमार प्रजापति मनीष गुप्ता केशर मौर्य पप्पू नीरज बरनवाल मनोज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed