फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घाघरा का जलस्तर दूसरे दिन भी दस सेमी बढ़ा

घाघरा का जलस्तर दूसरे दिन भी दस सेमी बढ़ा

Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
घाघरा का जलस्तर दूसरे दिन भी दस सेमी बढ़ा
दोहरीघाट। घाघरा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ाव जारी रहा। शनिवार को भी घाघरा के जलस्तर में24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर 69.60 मीटर रहा जबकि शुक्रवार को जलस्तर 69.50 मीटर था। इस तरह जलस्तर चौबीस घण्टे में दस मीटर बढ़ा। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 30 सेमी नीचे बह रही है।जैसे जैसे नदी बढ़ रही है नगर सहित तटवर्ती इलाके के लोगो की धड़कनें फिर से बढ़नी शुरु हो गईं हैं।नदी के उग्र रूप धारण करने की आशंका से लोग भयभीत हैं।घाघरा की उफनाती लहरें भारत माता मंदिर व शवदाह घाट पर सीधे टक्कर मार रही हैं। इससे इन दोनों स्थलों पर खतरा बढ़ गया है।वहीं नगर की ऐतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर,सरस्वती मन्दिर,खाकी बाबा की कुटी,जानकी घाट,डीह बाबा का मंदिर,हनुमान मंदिर आदि एक बार फिर पुन: खतरे की जद में आ गए है।घाघरा के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर,नई बाजार,,बहादुरपुर पतनई,सरया, गोधनी,बीबीपुर,जमीराचौरादिह, ठाकुरगांव,रसूलपुर, सूरजपुर,क़ोरौली आदि दर्जनों गावो की हजारों एकड़ फसल एक बार फिर पानी मे डूब गई है जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है।यदि घाघरा के बढ़ने का यही क्रम जारी रहा तो दो तीन दिन में नदी पुन: लाल निशान पार कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed