{"_id":"5b955ea6867a557f70416038","slug":"191536515750-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट के विरोध में एकजुट हुआ क्षत्रिय समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में एकजुट हुआ क्षत्रिय समाज
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज की बैठक रविवार को अध्यक्ष रमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में ताजोपुर कुटी पर आयोजित हुई। जिसमें सदस्यों ने एकजुट होकर एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण प्रक्रिया का विरोध किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के क्रियान्वयन से सवर्ण समाज के साथ अन्याय हो रहा है। वोटों की राजनीति के लिए सवर्ण समाज को उपेक्षित किया जा रहा है। आरक्षण की वजह से सवर्ण समाज की प्रतिभाओं के साथ अन्याय हो रहा है। जातिगत आधार पर आरक्षण देने की बजाय आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। सवर्ण समाज में भी गरीब परिवार है, जिन्हें रोजगार की आवश्यकता है। आरक्षण के चलते इन परिवारों के युवाओं को रोजगार से वंचित रहना पड़ रहा है। बैठक में देवेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, नगेंद्र सिंह, गणेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, महातम सिंह, राधामोहन सिंह, मारकांडेय सिंह, शिवशंकर सिंह और सूर्यभान सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए एससी-एसटी एक्ट के विरोध में एकजुट होने की बात कही।