फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   निष्पक्ष भाव से सुने फरियादियों की शिकायतें: सीडीओ

निष्पक्ष भाव से सुने फरियादियों की शिकायतें: सीडीओ

Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष भाव से सुने फरियादियों की शिकायतें: सीडीओ
घोसी (मऊ)। तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 फरियादियों ने अपनी शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष सुनाई। इसमें मौके पर मात्र पांच ही शिकायतों का समाधान हो सका। शेष संबंधित विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे फरियादियों के समस्याओं का समाधान मौके पर जाकर निष्पक्ष भाव से करें। ताकि पीड़ित व्यक्ति का न्याय से विश्वास न उठे। घोसी तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी के समक्ष घोसी तहसील क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी अमरेंद्र पुत्र श्रीकांत ने लिखित शिकायत की कि मेरी अराजी की भूमि का पैमाइश हेतु 25 नवंबर 2014 को हुआ था, जिसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा दौड़ाया जा रहा है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी घोसी एवं क्षेत्राधिकारी घोसी को निर्देशित किया है कि पैमाइश रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार समाधान कराने के साथ ही दोषी के विरुद्ध दंडनात्मक कार्रवाई करें। घोसी तहसील क्षेत्र के ही पाउस निवासी योगेश पुत्र हरिहर मौर्य, जगदीश मौर्य पुत्र मुन्नीलाल, भगवान शर्मा पुत्र बंगाली, छोटकन पुत्र सरयू एवं गुलाबी देवी पत्नी बंगाली आदि ने शिकायत की कि राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन के तहत कागजों में ही शौचालयों का निर्माण करा दिया गया है जबकि वास्तविक रूप से लाभार्थियों को इसकी जानकारी तक नहीं है कि शौचालय निर्माण के पात्रता सूची में है। आदमपुर निवासिनी किसमाती पत्नी लालबहादुर, नगरीपार की सुनीता सहित अन्य लोगों ने राशनकार्ड से सम्बंधित शिकायत किया। इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed