{"_id":"5b8197d942c79246382cf6bc","slug":"191535219673-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्वाना मुहल्ला में 48 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्वाना मुहल्ला में 48 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। स्थानीय कस्बा के महात्वाना मुहल्ला में लगा 65 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। ऐसे में दो दिन से लोग अंधेरे में हैं। जहां पानी के लिए परेशानी हो रही है तो वहीं बिजली चालित उद्योग भी ठप हैं। शिकायत के बाद भी अभी तक इसे बदला नहीं जा सका है।
कस्बा के इरशाद अंसारी, मालिक रहीम, सलीम खान, लल्लन खान, पप्पू खान, शंकर यादव, नन्हे खा का कहना है आए दिन ट्रांसफार्मर जलने से लोग आजिज आ चुके हैं। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया बावजूद अभी तक स्थिति वहीं की वहीं है। उन्होंने आला अधिकारियों को चेताया है कि यदि विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत चिरैयाकोट विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप मौर्य का कहना है कि विभागीय कार्यवाही पूरी कर ली गई है। स्टोर से मिलते ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।