{"_id":"5b52194f4f1c1b45748b616b","slug":"191532107087-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं दर्ज हो सकी चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी नहीं दर्ज हो सकी चोरी की रिपोर्ट
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के वलीनगर मुहल्ले में 15 जुलाई को हुई चोरी की घटना का खुलासा करना तो दूर पुलिस इस मामले की रिपोर्ट पांचवें दिन भी दर्ज नहीं कर सकी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित गृह स्वामी हेसामुद्दीन थाने का चक्कर लगा रहा है।
वली्नगर मुहल्ला निवासी हेसामुद्दीन के घर में 15 जुलाई की रात खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोर कीमती सामान चुरा ले गए थे। पीड़ित परिवार को इस घटना की जानकारी दूसरे दिन हुई। पीड़ित के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम लगाकर मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित से तहरीर तो ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने घटना के बाबत कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया। जबकि चोर हेसामुद्दीन के घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवर के साथ नगदी ले जाने में सफल रहें।
बताते चले चार माह पूर्व मोलनागंज नहर पुलिया के पास हुई छीनैती की घटना में पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को घायलकर 500 रुपया नगद मोबाईल छीन लिया। 25 जून को क्षेत्र के सरौदा गांव के निवासी तेजबहादुर सिंह के घर से चोर आभूषण और नगदी चुराने में सफल रहें। इन मामलों का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई।