फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को चेताया

जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को चेताया

Wed, 24 Jan 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जेडी ने केंद्र व्यवस्थापकों को चेताया
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने जिले के समस्त केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक नगर के एएल नोमानी इंटर कालेज के सभागार में हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। बोर्ड के दिशा निर्देश का अनुपालन न होने की स्थिति में संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले सभी कक्ष निरीक्षकों को शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड जमा करना होगा। प्रश्न पत्र सीसीटीवी के निगरानी में खुलेगा। उत्तरपुस्तिकाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में सील होगी। कहा कि किसी भी दशा में कोई भी परीक्षार्थी जमीन पर बैठ कर परीक्षा नहीं देगा। बोर्ड के निर्देशों को विस्तार से बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों में सीसीटीवी चालू हालत में होना चाहिए। जांच में सही नहीं पाया गया तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर फर्नीचर सहित सभी सुविधाएं हर हाल में बहाल कर दी जाए। इस दौरान जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, वित्त व लेखाधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed