फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली प्रकाशित

फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली प्रकाशित

Tue, 26 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली प्रकाशित
मऊ। निर्वाचन आयोग की तरफ से एक जनवरी 2018 के आधार पर मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मऊ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली 26 दिसंबर को समस्त मतदान केंद्रों पर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। जो 31 जनवरी 2018 तक प्रकाशित रहेगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर आलेख्य प्रकाशन की उक्त अवधि में आम जनता के निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। जो भी व्यक्ति एक जनवरी 2018 को या इसके पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिए हों और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वे प्रारूप-6 में अपने सभी विवरण अंकित कर एक पासपोर्ट साइज की अपनी रंगीन फोटो यथा चस्पा करके तथा दूसरी नत्थी करके आयु प्रमाण-पत्र के साथ उपरोक्त स्थानों पर समस्त तहसीलों में जमा कर सकते हैं। किसी सम्मिलित नाम के बावत आपत्ति होने पर प्रारूप-7 भरकर या मतदाता के किसी विवरण के त्रुटिपूर्ण अंकित होने या पहचान पत्र खो जाने की दशा में प्रारूप-8 भरकर दो फोटो के साथ एवं एक ही विधान सभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम परिवर्तित कराने के लिए प्रारूप-8 को भरकर उपर्युक्त स्थानों पर जमा कर सकते हैं। 31 दिसंबर 2017 तथा सात जनवरी 2018 तथा 21 जनवरी 2018 एवं 28 जनवरी 2018 को विशेष अभियान तिथि है। पदाभिहित अधिकारी एवं बीएलओ दोनों मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed