फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सिलेंडर फटने की घटना में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

सिलेंडर फटने की घटना में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

Fri, 08 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने की घटना में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ गांव में गुरुवार की शाम सात बजे के करीब सिलेंडर फटने की घटना में झुलसी महिला की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि उसका देवर अभी भी जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। मृत महिला के पिता ने महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस इस तरह की कोई सूचना मिलने से इंकार की है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाने के अल्देमऊ गांव निवासी स्व. मोती सेठ वर्मा की बहू निर्मला 30 पत्नी गौरीशंकर गुरुवार की शाम को गैैस चुल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान सात बजे के करीब अचानक सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गया। आग लगने पर निर्मला ने शोर मचाया। इस पर उसका देवर अर्जुन 16 पुत्र मोती सेठ वर्मा वहां पहुंचा। वह आग बुझाने का प्रयास करने लगा। तभी सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस दौरान देवर भाभी बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर गौरीशंकर मौके पर पहुंचा। वह झुलसे भाई और पत्नी को लेकर आजमगढ़ रवाना हो गया। जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी देर रात को मौत हो गई। जबकि डाक्टरों ने उसके देवर की हालत अभी भी गंभीर बताया। निर्मला के झुलसने की सूचना पर मौके पर पहुंचे उसके पिता ने उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने बताया कि उन्हें इस तरह के आरोपी की कोई तहरीर नही मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताते चले जिस समय दुर्घटना हुई निर्मला का पति बाहर था, जबकि दो छोटे बच्चे बाहर खेल रहें थे। मृतका का मायका गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed