{"_id":"5a26e0794f1c1bc1678bfe5d","slug":"191512497273-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदारा ने मऊ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदारा ने मऊ को हराया
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्ट्री इंटर कालेज में स्व. रामानंद राय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मंगलवार को एनईआर इंदारा ने डीलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल सिद्दिकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उद्घाटन मैच में एन ई आर रेलवे के खिलाड़ियों ने डीलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ पर शुरुआती दौर में ही बढ़त बना ली। मैच के बीसवें मिनट में इंदारा के फॉरवर्ड खिलाड़ी नौ नंबर जर्सी के इस्माइल ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक-शून्य की बढ़त दिला दी। मैच के पहले हाफ में ही इंदारा के नासिर ने ताबड़तोड़ दो गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। इंदारा ने 3-0 से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
दूसरा मैच फ्री इंडिया मऊ और एमएस क्लब अदरी के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती दौर में ही फ्री इंडिया क्लब मऊ को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला। इसे निबुल्ला ने गोल किक में परिवर्तित कर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे मैच में फ्री इंडिया क्लब मऊ ने ऍमएस क्लब अदरी को पेनाल्टी स्टोक से दो जीरो से हराया। हाफ टाइम के पहले दोनों टीमें एक एक गोल से बराबर थीं। अंतिम समय तक निर्णय न होने से पेनाल्टी स्टोक का सहारा लिया गया। इस तरह एनईआर इंदारा तथा फ्री इंडिया क्लब मऊ ने अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय, प्रधानाचार्य विश्वामित्र मिश्र देवेंद्र नाथ, ओपी राय आदि लोग थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य चंद्रदेव राय और संचालन संचालन शाश्वतानंद पांडेय ने किया।