फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   19 posts of instructors are vacant in government ITI

Mau News: राजकीय आईटीआई में 19 अनुदेशकों के पद खाली

Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
19 posts of instructors are vacant in government ITI
मऊ। प्रशिक्षण सत्र बीतने को है, लेकिन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुदेशकों का 19 पद रिक्त चल रहे हैं। हालत यह है कि 26 अनुदेशकों की जगह महज सात अनुदेशकों की ही तैनाती है। एक अनुदेशक पर दो-दो ट्रेड की जिम्मेदारी है। वहीं अनुदेशकों की कमी के कारण प्रशिक्षुओं को भविष्य की चिंता सता रही है। आला अधिकारी अनुदेशकों के चयन प्रक्रिया शासन स्तर का मामला बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मऊ शहर के सहादतपुरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इलेट्रिशियन, फीटर, इलेक्ट्रिक पावर डिस्ट्रीब्यूशन, फैशन डिजाइनिंग, स्टेनों हिंदी, ड्राफ्टमैन और सिविल सहित 13 ट्रेडों में ट्रेनिंग दी जाती है। यहां 380 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नियम के तहत हर ट्रेड में दो-दो अनुदेशकों की तैनाती होनी चाहिए। लेकिन लंबे समय से अनुदेशकों का पद रिक्त हैं। अनुदेशकों की कमी से प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग प्रभावित होती है। अन्य ट्रेड के अनुदेशकों के सहारे किसी तरह प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रशिक्षुओं और अनुदेशकों दोनों को ही परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशिक्षण सत्र बीतने में दो माह ही शेष हैं, लेकिन अनुदेशकों की तैनाती नहीं हो सकी है। एक अनुदेशक पर दो ट्रेड की जिम्मेदारी । प्रशिक्षु कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, उन्हें भय है कि बोलने पर कहीं बेवजह निशाना न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed