फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   19 named challan in gangster in various criminal cases

विभिन्न अपराधिक मामलों में नामजद 19 का गैंगेस्टर में चालान

Fri, 09 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
19 named challan in gangster in various criminal cases
मऊ। जिले की पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में नामजद आरोपियों का शुक्रवार को गैंगेस्टर की धारा में चालान किया। इसमें क्षत्रिय समाज को अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कमल भारती सहित 19 लोग शामिल है।
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज के साथ हाथरस के अधिकारियों को अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कोपागंज थाने के भांवरकोल गांव निवासी तथाकथित नेता कमल भारती के साथ उसके साथी गनेश भारती और भदसा मानवपुर गांव निवासी रवींद्र गौतम का गैंगेस्टर में चालान किया। इसी क्रम में सरायलखंसी थाने की पुलिस ने दो लोगों का गैंगेस्टर में चालान किया। इसमें फ्राड कर बैंक से रुपया लेेने वाले गिरोह के लीडर पितांबर त्रिपाठी के साथ सद्दाम हुसैन का गैंगेस्टर में चालान किया। इमें पितांबर मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खासडीह गांव का तो सद्दाम हुसैन बिहार राज्य के रोहतास जिले के परसथुआ थाने का निवासी है। इसी क्रम में घोसी कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में नामजद हुए पांच लोगों का गैंगेस्टर में चालान किया। इसमें गैंग लीडर सत्यपाल यादव पुत्र रविंद्र यादव घोसी कोतवाली के सिरसिया गांव का निवासी है।
विज्ञापन

उसके गिरोह के सदस्य दोहरीघाट थाने के उसरी गांव निवासी प्रदीप यादव उर्फ पहलवान, घोसी कोतवाली के मुुुजार बुजुर्ग गांव निवासी अजय यादव , रसूलपुर गांव निवासी रविंद्र यादव, आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाने के कपारगढ गांव निवासी लालू यादव का पुलिस ने गैंगेस्टर में चालान किया। घोसी कोतवाली के नवापुरा गांव निवासी इस्माइल के साथ घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास निवासी सिद्वार्थ उर्फ धर्मकीर्ति के साथ भिखारीपुर गांव निवासी साहब अली और मनीष गौंड का पुलिस ने गैंगेस्टर में चालान किया। मधुबन थानो की पुलिस ने बलिया जिले के नगरा थाने के चितबड़ागांव गांव निवासी आनंद कुमार सिंह पुत्र मन परसन सिंह के साथ देवरिया जिले के सलेमपुर थाने के मझौली गांव निवासी मो. महताब का तथा मुहम्मदाबाद गोंहना पुलिस ने आपराधिक मामले में नामजद थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव निवासी अनिल यादव का तथा घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रविंद्र यादव के साथ आजमगढ़ जिले जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कपारगढ़ गांव निवासी लालू उर्फ गोलू यादव का गैंगेस्टर में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed