{"_id":"62f92fbd762e673b4976b7e4","slug":"1833-got-treatment-in-health-fair-mau-news-vns66922990","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 1833 ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री अरोग्य मेला में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी।सं?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला लगा। जिसमें 1228 डाक्टरों की टीम ने 1833 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 20 मरीजों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। सबसे ज्यादा 102 मरीज चिरैयाकोट पीएचसी और सबसे कम 11 मरीज गोठा, सुग्गीचौरी पीएचसी पर रहे। हनुमान नगर में 55 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 55, छोटी महरनिया में 35 और डोमनपुरा में 32 मरीजों का उपचार हुआ। मझवारा पीएचसी पर 72, खुरहट में 56, अईलख में 44 मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 122 चिकित्सकों की टीम ने 352 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1888 मरीजों का उपचार किया। इसमें 803 पुरूष जबकि 794 महिला मरीज और 236 बच्चे शामिल रहे। मेले में 24 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 20 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।