फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कचरे में आग लगाने पर भड़के निवासी, किया प्रदर्शन

कचरे में आग लगाने पर भड़के निवासी, किया प्रदर्शन

Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कचरे में आग लगाने पर भड़के निवासी, किया प्रदर्शन
डंपिंग ग्रांउड ना होने के चलते नगर पंचायत द्वारा सड़क किनारे तथा मोहल्ला में कचरा डंप करने के बाद उसे जलाया जा रहा है। रविवार की दोपहर में वाजिदपुरा दक्षिणी में नगर पंचायत की इस उदासीन रवैया को देखते हुए सभासद के नेतृत्व में नाराज लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया कि अगर नगर पंचायत द्वारा आबादी क्षेत्र में कचरा डंप करना बंद नहीं किया जाता है तो नगर पंचायत की इस मनमाने रवैया को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब एक बजे वाजिदपुरा में नगर पंचायत द्वारा वाजिदपुरा दक्षिणी में डंप कचरा को जला दिया गया। डंप कचरे के जलने के चलते उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हो उठे और घरों से बाहर निकले। नगर पंचायत के कर्मचारियों की इस कार्य से नाराज लोगों ने सभासद विनय गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि आबादी क्षेत्र में कचरा डंप करने और बाद में उसे कर्मचारियों द्वारा जलाने को लेकर कई बार ईओ तथा नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत के बाद भी इस पर रोक नहीं लगाया जा रहा है। नाराज लोगों ने चेताया कि अगर नगर पंचायत द्वारा इसकी दुबारा पुनरावृत्ति होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजू चौरसिया, धर्मेंद्र चौहान, अजय, प्रभावती, उर्मिला, लालमुनि, चित्रा, सुमेर सिंह, पप्पू खरवार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed