फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ओम प्रकाश के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगा राजभर संगठन

ओम प्रकाश के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगा राजभर संगठन

Mon, 15 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगा राजभर संगठन
मऊ। अखिल भारतीय राजभर संगठन की तरफ से रविवार को टंडन पैलेस पर लालचंद्र राजभर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जुटे संगठन के पदाधिकारियों ने सुभासपा के सुप्रीमो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बैठक में विचार विमर्श करने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि ओम प्रकाश भाजपा को ब्लैकमेल करके प्रत्याशी मैदान में उतारती है तो अखिल भारतीय राजभर संगठन उनके प्रत्याशी के विरोध में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा। बैठक में मौजूद रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि राजभर समाज ओमप्रकाश राजभर और उनकी पार्टी का बंधुआ मजदूर नहीं है। राजभर समाज भाजपा और उसकी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर तरह-तरह के आरोप लगाए। राजभर समाज को एकजुट कर ओम प्रकाश राजभर सभी राजनैतिक दलों को समय समय पर ठगने का काम किया है। बैठक में राम सबुर राजभर, रामप्यारे राजभर, हरिराम राजभर, राजेश भारद्वाज आदि ने अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed