फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नामांकन के दस दिन पहले तक वोटर लिस्ट में बढेगा नाम

नामांकन के दस दिन पहले तक वोटर लिस्ट में बढेगा नाम

Tue, 12 Mar 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दस दिन पहले तक वोटर लिस्ट में बढेगा नाम
मऊ। आयोग के आदेश पर चले गए मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान 61 हजार मतदाता बढ़े हैं, इसमें महिलाओं की संख्या की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। हालांकि आयोग के निर्देश पर डीएम ने अभी भी वोटर लिस्ट में मतदातां के नाम को बढाने का आदेश जारी किया है। यह कार्य नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दस दिन पहले तक चलेगा। ताकि जो भी लोग छुटे हो उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सकें। डीएम ने इसके लिए बीएलओ को सख्त आदेश जारी किया।
विज्ञापन

जिले में चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बढे 61 हजार 866 मतदाताओं में सबसे ज्यादा मतदाता मऊ विधान सभा में बढ़े। यहां पर 20619 वोटर बढ़े है। इसमें 8240 पुरुष तो 12379 महिला वोट बढे है। घोसी में कुल 15481 वोटर बढ़े, इसमें 6739 पुरूष तो 8742 महिला वोटर बढी। तीसरे नंबर पर मुहम्मदाबाद में कुल 13244 वोटर बने। इसमें 5234 पुरूष तो आठ हजार चार महिलाएं तो छह अन्य वोटर शामिल है। मधुबन में कुल 12 हजार 522 नए वोटर बने। इसमें 4985 पुरूष और 7533 महिलाएं तो चार अन्य वोटर शामिल हुए। इस तरह से बढ़े 61 हजार 866 मतदाताओं में पुरूषों की संख्या सिर्फ 25 हजार 198 है, तो वहीं महिला वोटर 36658 है। यह संख्या पुरूषों से ज्यादा है। जबकि उत्तर प्रदेश में जेडर रेशियो प्रति एक हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 908 है। इस तरह से इस लोक सभा चुनाव में आधी आबादी का वोट निर्णायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed