फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विदाई समारोह में थिरके छात्र

विदाई समारोह में थिरके छात्र

Tue, 19 Feb 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
विदाई समारोह में थिरके छात्र
कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र स्थित बीएसएस महाविद्यालय में सोमवार को शैक्षणिक सत्र के समापन पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

विदाई समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक मनीष राय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। साथ पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई एक ऐसा शब्द है, जिससे करुणा ही झलकती है। कहा कि जीवन के जिस क्षेत्र में जाएं वहां अपनी शिक्षा की सार्थकता को बनाए रखें, यहीं वास्तविक शिक्षा होगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजू राय ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं संस्था से दूर जा रहे हैं, किंतु हम लोगों के दिलों से नहीं आप सभी का स्नेह सहयोग हम लोगों के लिए एक यादगार लम्हा रहेगा। इस मौके पर सतीश राय, डॉ. नीलेश राय, डॉ. अजय मौर्या, डॉ. इकबाल अहमद, गिरजा शंकर राय, अभिषेक राय, राजेश प्रजापति सहित समस्त छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed