फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बार बेंच मिलकर बनाता है न्यायपालिका का अस्तित्व- जिला जज

बार बेंच मिलकर बनाता है न्यायपालिका का अस्तित्व- जिला जज

Wed, 13 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
बार बेंच मिलकर बनाता है न्यायपालिका का अस्तित्व-  जिला जज
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बार और बेंच के समन्वय पर बल दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला जज मुकेश मिश्रा ने कहा कि बार और बेंच एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं। कहा कि बार और बेंच दोनों मिलकर न्यायपालिका का अस्तित्व बनाते हैं। दोनों को न्यायपालिका का एक अंग मानकर चलना पडे़गा। बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य अमरेंद्रनाथ सिंह ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एकजुट होकर जिले की शान को बढाएं। बार कौंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते है। नगरपालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी ने कहा कि आशा है कि बार बेंच का आपसी सामंजस्य बना रहेगा। बार के अध्यक्ष शमसुल हसन ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के भरोसे पर खराब उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।महामंत्री दारोगा सिंह ने कहा कि अधिवक्ता जिस उद्देश्य को लेकर उन्हे तीसरी बार दायित्व सौपा है। डा. पीएल गुप्ता ने कहा कि बार और बेंच साथ चले तो समाज बदल जाएगा। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ता फतेहबबहादुर सिंह, श्रीक़ृष्ण सिंह, पूर्वमहामंत्री सूर्यनाथ यादव, लालजी पांडेय, हरिद्वार राय, हुमा रिजवी, उदयप्रताप राय, राजेंद्र राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, उपमन्यू राय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में एल्डर कमेटी के चेयरमैन और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रामअवध भारद्वाज ,साधारण उपाध्यक्ष के दो पदो पर अश्वनी कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर रविंद्र कुमार यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महामंत्री पद के लिए दारोगा सिंह, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए रामसमुझ यादव , प्रवीण कुमार मिश्रा और मुकेश कुमार भारद्वाज तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नीलाल ने शपथ ली। सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों पर अनिल कुमार श्रीवास्तव ,अशोक कुमार, देवेंद्र नाथ राय, पीएन सिंह, बृजेश कुमार राय तथा मनोज कुमार सिंह और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों पर अबूहुरैरा, उमेश कुमार सिंह ,मनोहर कुमार ,मोजीबुर्रहमान, रश्मि अग्रवाल और ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed