फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिले में 15 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति पर्

जिले में 15 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति पर्

Sun, 13 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिले में 15 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति पर्
मऊ। श्रद्धा तथा भक्ति का पर्व मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया। पर्व के मद्देनजर लाई चूरा की दुकानें अभी से सजनी शुरू हो गई हैं। महंगाई के बाद भी पर्व मनाने के प्रति लोग उत्साहित हैं। पर्व को धूमधाम से मनाने के प्रति अभी से लोग खरीदारी करने मेें जुट गए हैं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व मेें तीन दिन ही शेष हैं लेकिन पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैेयारियां जोर शोर से चल रही है। गांवों में ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल का कहना है कि 14 जनवरी की रात 2.13 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। बताया कि 15 जनवरी को संक्रांति पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वोत्तम है। पर्व के मद्देनजर नगर के सहादतपुरा, रोडवेज, हट्मदारी, मुुंशीपुरा, चौक, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लाई चूरा तथा मिष्ठानों की दुकानें सज गई हैं। लोग बहन बहूओं के यहां भी खिचड़ी भेजना शुरू कर दिया है। बाजार में खरीदारी करने लिए आईं संजू सिंह, संध्या यादव का कहना था कि महंगाई के बावजूद पर्व तो मनाना ही है। लाई, चूरा सहित अन्य सामान सहित बच्चों के लिए नए कपड़ों की खरीदने के लिए दबाव है, लेकिन महंगाई के चलते संभव नहीं हो पा रहा है। किसी तरह से काम चलाना पड़ रहा है। इसी क्रम में सुनीता देवी का कहना था कि मकर संक्रांति पर्व पर लाई, चूरा, ढूंढा सहित बच्चे नए कपड़ों को साथ पतंग और मांझा खरीदने के लिए जिद कर रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में मना मकरसंक्रांति पूर्व
मऊ। नगर के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एम मधुकर ने पतंग उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने रंगोली बनाया। साथ ही विद्यालय प्रशासन की तरफ से बच्चों को तिल, गुड़, गजक आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed