फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्कूलों कालेजों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल को किया नमन

स्कूलों कालेजों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल को किया नमन

Mon, 24 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों कालेजों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल को किया नमन
जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में सोमवार को पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 95 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म नहीं विषय आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में 11 वीं कक्षा की कुमारी आराधना यादव प्रथम स्थान पर और कु. प्रेमशीला चौहान दूसरे स्थान पर रही। वाद- विवाद प्रतियोगिता में पहले स्थल पर 11 वीं कक्षा की नंदिनी राजभर रही। प्रधानाचार्य शमा शेख ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यापिकाएं साधना पांडेय, किरण राय, दयावती शर्मा , पुष्पा, पूनम राय, कुसुम लता श्रीवास्तव, रेशमा परवीन, ममता यादव और साधना आदि ने अपनी सहभागिता निभाई। उधर राजीव गांधी पीजी कालेज में प्राचार्य हुमा परवेज की अध्यक्षता में तथा शहर के डीसीएसके पीजी कालेज में प्राचार्य एके मिश्र की अध्यक्षता में अटल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को फतहपुर मंडाव ब्लाक कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुविदेता सिंह तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव गुड्डू द्वारा स्व. अटल बिहारी वाजपेई की चित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण किया गया। बीडीओ ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार स्व. अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप मनाया जा रहा है। कहा कि अटल जी बताये मार्ग पर चलकर ही प्रदेश व देश का विकास हो सकेगा । इस मौके पर जितेंद्र सिंह, नीरज यादव, अनिल चौहान, बब्लू गुप्ता, श्रवण कुमार यादव, अप्पू मौर्य, राजेश यादव ग्राम पंचायत अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन : तहसील क्षेत्र के सिधा अहिलासपुर स्थित शहीद इंटर कॉलेज में सोमवार को भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। ‘राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म नहीं’ विषय पर आयोजित वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में कालेज के छात्रों ने प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बाद में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जय प्रकाश मल्ल, राम प्रताप सिंह, वीरेन्द्र विक्रम, संगीता मल्ल आदि उपस्थित रहे। वहीं, जनता इण्टर कालेज दुबारी, फतहपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कालेज मर्यादपुर, राम सुन्दर पाण्डेय इंटर कॉलेज गजियापुर पर में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed