{"_id":"5c12a33142c7925d4c0a25e6","slug":"181544725297-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों से ट्रक न आने से बंद है गन्ने का तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों से ट्रक न आने से बंद है गन्ने का तौल
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी में बनाए गए गन्ना तौल सेंटर पर बीते तीन दिनों से ट्रक नहीं आ रहा। इसके चलते किसानों का गन्ना तौल नहीं किया जा रहा। इसका परिणाम है कि इस कड़ाके की ठंड में किसान टैक्टर ट्राली पर लदे गन्ने को लेकर तीन दिन और तीन रात से रखवाली कर रहें है।कई किसानों का तो गन्ना काटकर तौल कराने के केंद्र पर चले गए हैं। जबकि उन्हें अभी गेहूं की बोआई करनी है।
किसानों की सुविधा के लिए सहकारी चीनी मिल घोसी की तरफ से दुबारी बाजार से सटे गन्ना तौल सेंटर बनाया गया है। लेकिन मिल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा। जबकि किसान गन्ना बेचकर खाली हुए खेत में गेहूं के फसल की बुआई करेगा। लेकिन तौल ठप होने से किसानों का समय केंद्र पर ही बीत जा रहा। जबकि पर्ची मिलने के बाद किसान गन्ना लेकर तौर केंद्र पर तुरंत पहुंच गया। लेकिन तीन दिनों से उन्हें अपने गन्न की रखवाली करनी पड़ रही। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में किसान हरिनायन यादव, जय गोविंद चौहान, विनोद यादव, विश्राम पाल, शिव कुमार यादव ,अमरजीत यादव, रामनयन यादव, इंद्रजीत यादव, जयप्रकाश यादव आदि किसानों कहना है, कि यदि समस्या का हल नहीं होगा, तो हम कल तहसील पर पहुंचेगें इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी मऊ का कहना है, इस संबंध में चीनी मिल प्रबंधन से बात किया जाएगा।