फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में दीपावली पर्व को लेकर रंगोली तथा आर्ट और क्राफ्ट मेंकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली, आर्ट और क्राफ्ट मेंकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली आयोजन की विशेष बात यह रही कि देश और समाज की प्रगति को देखते हुए रंगोली का आधार स्वच्छ भारत अभियान, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, जल संरक्षण आदि रखा गया। प्रधानाचार्या जीता लेप्चा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व को बताते हुए दैनिक जीवन में इसका सही प्रयोग करने को कहा। रंगोली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस को प्रथम, ग्रीन हाउस को द्वितीय स्थान मिला। डॉ. अलका राय ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। इस दौरान प्रबंधक विजयशंकर यादव, मुरलीधर यादव आदि शामिल रहे। बकवल स्थित राज इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या माधुरी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना : सैक्रेड हार्ट स्कूल की दोनों शाखाओं में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इको क्लब के छात्रों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने का आह्वान किया गया। प्रिंसिपल किरन कृष्ण बरनवाल ने सभी को दीपावली की बधाई दी। प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने प्रतियोगियों को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सतीश राघवन, अनूरा चेरियन, शाहीद इकबाल, फैसल अंसारी, अनूप, तुलसीधरन, टेम्स मनी, शालेह अल्दो आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed