फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिलाधिकारी ने हेमई पिपरी गांवमें लगाई चौपाल

जिलाधिकारी ने हेमई पिपरी गांवमें लगाई चौपाल

Sun, 14 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने हेमई पिपरी गांवमें लगाई चौपाल
अमिला। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संकल्प यात्रा बड़रॉव ब्लाक क्षेत्र के हेमई पिपरी गांव में स्थित श्री ब्रह्मबाबा जूनियर हाई स्कूल के परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। चौपाल में डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना। बाद में डीएम ने विकास कार्यों और शौचालयों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों में घोर अनियमितताएं और शौचालय बनवाने में लापरवाही को लेकर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को फटकार लगाया। डीएम ने सेक्रेटरी को निलंबित करने का निर्देश दिया और ग्राम प्रधान को तीन में अपेक्षित सुधार लाने की हिदयत दी। सुधार न होने पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने हेमई पिपरी गांव का भ्रमण कर विकास कार्य और शौचालय निर्माण का जायजा लिया। 283 के सोपक्ष मात्र106 शौचालय पूरे मिले। वे भी मानक के अनुरूप सही नहीं पाए गए। डीएम ने सेक्रेटरी सुनील कुमार को निलंबित करने और जाँच कर मुकदमा दर्ज कराने का एसडीएम सीएल सोनकर को दिया। डीएम ने ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह के खिलाफ भी शौचालय निर्माण में लापरवाही और विकास कार्यो में अनियमितता तथा खर्च किए गए धन का विवरण नहीं बताने पर फटकारा। कहा कि तीन दिन के अंदर शौचालय की स्थिति ठीक नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। इससे पूर्व श्री ब्रह्मबाबा जूनियर हाईस्कूल हेमई पिपरी के छात्रों ने संकल्प यात्रा निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए। इस दौरान डीएम ने सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य से संबंधित, आयुष्मान भारत योजना, कृषि संचालित योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना आदि की समीक्षा की। इस दौरान अनाज वितरण में अनियमितता पर 50 प्रतिशत ग्रामीणों ने कोटेदार शारदा देवी के खिलाफ विरोध जताया। डीएम ने कोटेदार शारदा देवी और पूर्ति निरीक्षक घोसी पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं, जिलाधिकारी द्वारा बनियापार में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों से प्रश्न पूछा। कोई भी छात्र उसका उत्तर नहीं दे सका। इस पर डीएम ने नाराजगी जताया। डीएम ने अध्यापक को सुधार लाने के सख्त निर्देश दिये। इस मौके पर पीडी मत्स्य नाथ त्रिवेदी, एक्सईएन विद्युत डीडी शर्मा, डीडीओ विजयशंकर राय, सीएमओ सतीश सिंह, तहसीलदार घोसी ओमप्रकाश पांडेय, बीडीओ बडरॉव फैसल आलम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed