फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आश्वासन के बाद भी नहीं मिला स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन, सौंपा ज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं मिला स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन, सौंपा ज्ञापन

Sun, 16 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन के बाद भी नहीं मिला स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन, सौंपा ज्ञापन
वेतन के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के मूड में स्वास्थ्य कर्मी
17 सितंबर तक वेतन का भुगतान न होने पर अस्पताल में तालाबंदी करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। वेतन न मिलने से आर्थिक समस्या से जूझ रहे महिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में तालाबंदी करने के बाद प्रशासन ने सात दिन में भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी वेतन न मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि 17 सितंबर तक वेतन भुगतान न होने पर स्वास्थ्य कर्मी दुबारा अस्पताल में तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि महिला जिला अस्पताल में प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता को वित्तीय अधिकार न मिलने से अस्पताल में तैनात चार डाक्टर, चार फार्मासिस्ट, एक लिपिक सहित 28 कर्मचारियों को जुलाई के साथ अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 7 सितंबर को महिला जिला अस्पताल में तालाबंदी कर दिया था। हड़ताल की जानकारी मिलने पर डीएम प्रकाश बिंदु ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से वार्ता करने के बाद प्रतिनिधि के रूप में सीआरओ हंसनाथ और सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह को मौके पर भेजा। जहां हड़ताल पर बैठे लोगों को सीएमओ ने एक सप्ताह के भीतर सारी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया। उधर एक सप्ताह बीतने के बाद भी वेतन का भुगतान न होने पर शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने डीएम प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान की मांग की। साथ ही चेताया कि 17 सितंबर तक वेतन का भुगतान न होने की दशा में स्वास्थ्य कर्मी पुन: अस्पताल में तालाबंदी करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अखिलेश पांडेय, कमला आर्या, सुुशील सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, डा. रीमा यादव, डा. कंचनलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed