{"_id":"5b82eee642c7924657041f8e","slug":"181535307494-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदीकला-सुरहुरपुर मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदीकला-सुरहुरपुर मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुरहुरपुर- बंदीकला मार्ग का मरम्मत कार्य न होने के चलते सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। साथ ही जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए है। जिससे मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके है। बावजूद खस्ताहाल सड़क को ठीक कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
बताते चलें कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 20 साल पूर्व सात किमी सुरहुरपुर-बंदीकला मार्ग का निर्माण कराया गया था। दो दशक बीत जाने के बाद विभाग द्वारा मरम्मत कार्य न कराने के चलते सड़क वर्तमान में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर उखड़ने लगी है। यहीं नहीं हर दो-तीन फीट के अंतराल पर सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश से इन गड्ढों में पानी भरने के चलते मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के संबंध में स्थानीय निवासी राम प्रकाश यादव, सुरेश यादव, सकू प्रधान, जुबैर सहित अन्य ग्रामीणों का कहना हैं कि सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों के अलावा जिले के आला अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत करने के बाद भी सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है।