{"_id":"5b65f5604f1c1b096a8b5432","slug":"181533408608-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले अधिकांश लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले अधिकांश लेखपाल
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई माह के प्रथम शनिवार को जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरायलखंसी थाना में आयोजित समाधान दिवस का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने किया।
डीएम ने निरीक्षण में किसी भी लेखपाल के पास कार्यवाही रजिस्टर नहीं पाया। लेखपालों की उपस्थिति पूछी गई तो सही तरीके से नहीं बताई गई। 157 लेखपालों में ज्यादातर लेखपाल अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित लेखपालों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। लेखपालों को सख्त निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए नहीं तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को दोषी माना जाएगा। कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि जो भी लेखपाल लापरवाही करता मिला हो तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें और अधिक कमियां मिलने पर सेवा समाप्ति के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार 50 साल की सेवा पूर्ण कर लिए लेखपालों, संबंधित कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर सूचना भेजा जाए। जिससे उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। थानाध्यक्ष सरायलखंसी को निर्देश दिया कि अगले समाधान दिवस में चार्ट रजिस्टर बना लें। यदि कमियां मिली तो विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें जिससे जनता की समस्याओें का निराकरण हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अनुप कुमार, नायब तहसीलदार सदर, थानाध्यक्ष सराय लखन्सी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।