{"_id":"5b6494e44f1c1b9c3e8b4ea9","slug":"181533318372-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से गांवों में पसरी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से गांवों में पसरी गंदगी
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लाक के दर्जनों गांवों में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से गंदगी फैली है। जलभराव और गंदगी के चलते गांवों में नालियां बजबजा रही हैं। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ को प्रार्थनापत्र सौंप कर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ब्लाक के अंतर्गत 51 ग्राम पंचायत आती है। इन ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर 51 गांवों में 114 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। केवल ब्लाक के रैवारेडीह गांव में एक सफाई कर्मचारी की कमी है। पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद गांव में साफ-सफाई नहीं करने से गांवों में जगह-जगह गंदगी है। सफाई न होने के चलते गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाले नालियां चोक होने से पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। गांवों में गंदगी के अंबार से जहां मच्छरों को प्रकोप बढ़ रहा हैं, वहीं संक्रामक रोगों को फैलने का खतरा बढ़रहा हैै। ग्रामीणों का आरोप हैं सफाई न होने के चलते उन्हें मजबूरन निजी खर्चे पर साफ सफाई कराना पड़ रहा है।
ताजोपुर गांव में सफाई के चार, डुमरावं में दो, बहरीपुर में एक और ईमलियाडीह में दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। इस संबंध में डुमराव के बृृजेश सिंह, ताजोपुर के विनय कुमार पांडेय, ईमलियाडीह के रामप्रवेश, बृजनाथ और बहरीपुर के रमाकांत, ताजोपुर के प्रिंस सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के मनमाने रवैये की शिकायत उन लोगों द्वारा कई बार ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत और पूर्व खंड विकास अधिकारी से की गई है, लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस बाबत बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।