फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनता को समय देने वाला नेता ही करीब

जनता को समय देने वाला नेता ही करीब

Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जनता को समय देने वाला नेता ही करीब
मऊ। भाजपा के जनपदीय कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि काशी तथा गोरखपुर क्षेत्र के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कर्मठ और जुझारु होते हैं। कहा कि परिवर्तन से जीवंतता बनी रहती है। जो नेता जनता के बीच में जितना अधिक समय देता है वही जनता के करीब होता है। कहा कि बूथ शसक्त होगा तो भाजपा मजबूत होगी। आश्वस्त किया कि विपक्षियों की दिखावटी एकता हमारा कुछ नही बिगाड़ सकतीं। दावा किया कि भाजपा के 12 करोड़ से अधिक सदस्य है।
विज्ञापन

विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश से पार्टी को मजबूत करने हेतु सक्रिय हो जाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में लग जाने को कहा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय तथा संचालन जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी ने किया। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने तथा पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय और मंगरु प्रसाद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, शकुन्तला चौहान, सुनील कुमार गुप्त, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, सीता राय, आलोक जायसवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed