{"_id":"5b4f8a034f1c1b4c748b5b59","slug":"181531939331-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित स्कूली वैन बीजेपी नेता के घर में घुसी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित स्कूली वैन बीजेपी नेता के घर में घुसी, हादसा टला
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के माउरबोझ गांव में सड़क किनारे मौजूद मकान में बुधवार की दोपहर छात्रों से भरी एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे के समय बस में 15 स्कूली छात्र सवार थे। हांलाकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना से घबराए बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दूसरे वाहन से बच्चों को भिजवाने के साथ स्कूली वैन को जब्त करने की कार्रवाई की।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी-मझवारा मार्ग स्थित माउरबोझ गांव के मेन सड़क पर भाजपा नेता मुन्ना राजभर का मकान है। बुधवार को बनगावा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन 15 स्कूली बच्चों को लेकर रघौली जा रही थी। माउरबोझ गांव के पास तेज रफ्तार होने के चलते वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भाजपा नेता के मकान की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर घुस गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर भाजपा नेता मुन्ना राजभर के भाई गौतम राजभर अपने परिवार के सदस्यों के बाहर निकले। जहां बस से बच्चों को बाहर निकालने के साथ पुलिस को सूचना दी। उधर सूचना घटना की सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंचकर छात्रों को दूसरे वाहन से उनके घर भिजवाया। घटना के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। चालक के विरुद्ध गौतम राजभर ने कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।