{"_id":"5b48f38b4f1c1b43748b46f1","slug":"181531507595-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त नहीं होगा जिपं अध्यक्षा का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त नहीं होगा जिपं अध्यक्षा का उत्पीड़न
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भाजपा महिला मोर्चो की जिलाध्यक्ष मीना अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के महिला सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कुछ लोगों पर जिला पंचायत अध्यक्ष पर अनर्गल दबाव बनाकर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षा उर्मिला जायसवाल पर कुछ लोगों द्वारा गलत दबाव बनाकर जिला पंचायत के ठेके में धांधली तथा भ्रष्टचार करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षा का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पंचायत अमिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत मधुबन माधुरी मद्धेशिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष के उत्पीड़न के खिलाफ स्थानीय जिला पंचायत के अधिकारियों का परोक्ष रूप से तथाकथित माफियाओं को शह देने की निंदा की। साथ ही मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, वैश्य समाज प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, अजय गुप्ता पूर्व चेयरमैन अमिला, भाजपा नेता शंकर मद्धेशिया, कृष्णा खंडेलवाल, अर्चना बरनवाल, दिलीप कुमार वर्मा एडवोकेट आदि शामिल रहे।