{"_id":"5aa80aa04f1c1b4d0a8b4aa1","slug":"181520962208-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मार्च को डीएम करेंगे फिरोजपुर गांव का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मार्च को डीएम करेंगे फिरोजपुर गांव का निरीक्षण
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु विकास खंड कोपागंज के फिरोजपुर गांव का निरीक्षण 17 मार्च को सुबह सात बजे करेंगे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत मार्निंग फालोअप तथा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। निरीक्षण के समय सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, तहसील, ब्लाक और ग्राम स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी निरीक्षण के पूर्व गांव में जाकर अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर लें। साथ ही पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्रवाई करेेंगे। थाना समाधान दिवस और दैनिक जनसुनवाई के समय प्राप्त गांववासियों की सभी शिकायतों तथा समस्याओं का निराकरण कराएंगे। डीएम ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिया है कि गांव में वरासत तथा भूमि विवाद, अवैध कब्जा, अतिक्रमण चिह्नित करके उसका निस्तारण एक दिन ही पूर्व करा लें तथा सीमा स्तंभों का चिन्हांकन करा लें। डीएम ने कहा है कि विधान सभा निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य की भी समीक्षा करें। आवास, पेंशन, चिकित्सा व्यवस्था, जननी सुरक्षा योजना, पेयजल, सड़क, विद्युत, भूमि विवाद, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड आदि सभी प्रकार की शिकायतों का निराकरण एक दिन पूर्व करा लेने के निर्देश डीएम ने दिया है। जिलाधिकारी ने चेताया है कि निरीक्षण के समय यदि किसी प्रकार की शिकायत आएगी तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।