फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डिपो में आने के बजाए हाइवे से गुजर रही है रोडवेज बसें

डिपो में आने के बजाए हाइवे से गुजर रही है रोडवेज बसें

Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डिपो में आने के बजाए हाइवे से गुजर रही है रोडवेज बसें
मऊ। जिले के रोडवेज बस डिपो पर ऐसे तो सभी बसों का ठहराव अनिवार्य है, लेकिन पिछले कई दिनों से गोरखपुर और काशी डिपो की बसों का ठहराव नहीं हो रहा है। बसों के ठहराव न होने से दोनों रूट के ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में यात्रियों ने कई बार बस डिपो के अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज करा चुके है, लेकिन अधिकारियों की ओर से इन रूट के बस ड्राइबरों की मनमाने रवैया पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बताते चले कि नगर के रोडवेज स्थित बस डिपो से रोजाना गोरखपुर रूट के लिए 10 बसें और बनारस रूट की 20 बसों का डिपों में ठहराव है। लेकिन दो माह से रोडवेज परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण के चलते इन रूट के ड्राइबर डिपो में आने के बजाए सीधे एनएच 29 से निकल जा रहे है। जहां काशी डिपो की बसें गोरखपुर, बलिया जिले से आते हुए रोडवेज आने के बजाए गाजीपुर तिराहा होते हुए सीधे गाजीपुर के लिए निकल जा रहे है। वहीं बनारस की तरफ से गोखरपुर- सौनाली जाने वाली बसें भी गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा होते हुए सीधे दोहरीघाट, घोसी होते हुए गोखरपुर के निकल जा रही है। वहीं इन रूट के बसों के डिपों न आने से गोरखपुर रूट और बनारस रूट को जाने वाले यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस संबंध में बस डिपो इंचार्ज राकेश पांडेय ने बताया कि डिपो परिसर में नवीन भवन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते डिपो में कुछ बस चालक डिपो में आने के बजाए सीधे निकल जा रहे है। ड्राइबरों की इस मनमाने रवैया को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके है।
विज्ञापन

इनसेट
बस न आने से दिन भर परेशान होते रहे यात्री
मऊ। गुरुवार को रोडवेज में गोरखपुर और बनारस की ओर जाने वाले यात्री बस न आने से परेशान होते रहे। नगर के चौक निवासी शबाना ने बताया कि वो गाजीपुर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए रोडवेज आई थी। लेकिन बस न होने से वो प्राइवेट बस से गाजीपुर गई। इसी तरह घास बाजार निवासी आयशा भी गाजीपुर जाने के लिए एक घंटे तक बस का इंतजार के बाद दूसरे वाहन से गाजीपुर रवाना हुई। जबकि भीटी के रविन्द्र पटेल और बबलू गुप्ता को घोसी जाना था, लेकिन गोरखपुर रूट की बस न आने से वो मजबूरन ब्रहमस्थान पहुंचकर निजी बस से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed