{"_id":"5a43dcac4f1c1b5c248b4f27","slug":"181514396844-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज व देशहित में कार्य करें तभी कल्याण संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज व देशहित में कार्य करें तभी कल्याण संभव
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा धर्मार्थ सेवा समिति घोसी के तीसरे वर्षगांठ के अवसर पर नगर के शिव मंदिर, नरोखर पोखरा मझवारा मोड़ के परिसर में दो दिवसीय संगीतमय रामचरित मानस का शुभारंभ मंगलवार को तथा समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर बुधवार को हवन पूजन के साथ विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।अयोध्या धाम स्थित भृगुआश्रम के संत एवं समिति के संरक्षक संत विनयदास भक्तमाली ने कहा कि यह समिति युवाओं का संगठन है, जो युवाओं के कल्याण के लिए कार्य करता है ।उन्होंने कहाकि युवाओं का चाहिए कि वे आपसी मतभेद को मिटाकर समाज व देशहित में कार्य करें, तभी जाकर कल्याण संभव है।रामचरित मानस हमें जीवन को अच्छे तरीके से जीने की सीख देती है।लोगों को खास कर युवाओं को रामचरित मानस के साथ अन्य धार्मिक ग्रंथों को समय निकाल कर पढ़ना चाहिए।इनके अध्ययन से युवा बुराइयों से दूर होकर राष्ट्र के निर्माण में लगेगा।कहा कि जो लोग अपने माता पिता,बुजुर्गों के आदर के साथ साधु संतों,गायों की सेवा करता है,उसको बहुत सफलता मिलती है। समिति के अध्यक्ष विशाल सिंह ने मानस पाठ में आए हुए अतिथियों एवं लोगों का स्वागत करने के साथ सहयोग एवं समय देने के लिए आभार प्रकट करते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रसाद ग्रहण करने की अपील किया। इस अवसर पर जिला ग्राहक पंचायत के संयोजक राघवेंद्र राय, अभिषेक वर्मा, क्षितिज राय, आरपी सिंह ,शुभम सिंह ,अमित सिंह, सिप्पू सिंह, अतुल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, समिति के उपाध्यक्ष अंकित पांडेय ,सचिव विश्वकांत पटेल ,साहब यादव आदि ने कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन