फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रोस्टिंग और फाल्ट से आपूर्ति बाधित, दिन चर्या बिगड़ी

रोस्टिंग और फाल्ट से आपूर्ति बाधित, दिन चर्या बिगड़ी

Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
रोस्टिंग और फाल्ट से आपूर्ति बाधित, दिन चर्या बिगड़ी
मऊ। बीते दो दिनों से जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के आंख मिचौली करने से उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गुरुवार को पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। शाम को कटी बिजली देर रात को आई। इसे विभाग ने रोस्टिंग में कटौती बताया वहीं अगली सुबह में कटी आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे के करीब बहाल हुई। इसका असर नागरिकों पर साफ नजर आया। घरों में लोग पानी के लिए परेशान रहे। हालांकि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम रवि प्रताप ने इसे फाल्ट का हवाला दिया।
विज्ञापन

विगत कई दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान में अचानक वृद्घि हुई है। तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। वहीं बीते दो दिनों से लगातार जिला मुख्यालय के सहादतपुरा, नरहीबांध, निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, फातिमा तिराहा, ब्रह्मस्थान आदि स्थानों पर अघोषित बिजली की कटौती हो रही है। जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बेवक्त होने वाली बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। आपूर्ति ठप होने पर सबसे बड़ी समस्या पानी की है। गुरुवार की शाम को ज्यादा देर तक बिजली कटे रहने से पानी की किल्लत रही। यही हाल शुक्रवार की सुबह में भी हुआ। पानी न रहने के कारण बच्चों को तैयार होकर विद्यालय जाने में और कर्मचारियों को कार्यालय जाने में देरी हुई। साथ ही दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हुई। विभाग के मुताबिक इस समय रात के समय ऊपर के आदेश से रोस्टिंग की जा रही है। इसके चलते रात को आपूर्ति बाधित रहती है। जबकि शुक्रवार की भोर में इंड्स्ट्रियल एरिया में कही तार टूट कर गिर गया था। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग के अुनसार जिला मुख्यालय पर पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया है। इसमें चार घंटे का फाल्ट छोड़कर 20 घंटे की बिजली आपूर्ति निर्धारित है। हालांकि शुक्रवार की भोर से बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन पानी न होने से दिनचर्या प्रभावित जरूर हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed