फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जो समय को बर्बाद करता है, समय उसे बर्बाद कर देता है..

जो समय को बर्बाद करता है, समय उसे बर्बाद कर देता है..

Mon, 03 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जो समय को बर्बाद करता है, समय उसे बर्बाद कर देता है..
मऊ। स्टूडेंट्स यूनियन अदरी के तत्वावधान में रविवार की शाम रजा नगर में एक शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटीग्रल युनिवर्सिटी लखनऊ के कुलपति सईदुर्रहमान आजमी ने कहा कि आज के युग में शिक्षा के लिए सबसे जरूरी चीज समय है। कहा कि जो समय को बर्बाद करता है वह कहीं का नहीं होता, समय उसे बर्बाद कर देता है। इसलिए सबसे पहले समय का उपयोग करना सीखें ।
विज्ञापन

डा. ज्याउल्लाह अंसारी ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में लोग जागरूक हो रहे हैं। हम हमेशा अपने पिछड़ेपन का रोना रोते हैं जबकि इस बात का अफसोस करने से पहले हमें इसके कारण का पता लगाना चाहिए। कहा कि हम वह जिंदा कौम हैं, जिस पर तालिम फर्ज है लेकिन फिर भी हम शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं। कहा कि हमारे शिक्षा देने का स्तर बीमार हो चुका हैै, जिसे सही करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए गोष्ठियां करने से अच्छा है कि हम लोगों के घर घर और दरवाजों पर जाकर शिक्षा के प्रति जागरूक करें और उनकी शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

उन्होंने रोजगार परक शिक्षा पर भी चर्चा करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभावों को उजागर करना चाहिए सिर्फ उन्हें डाक्टर, इंजीनियर, या अफसर बनाने का सपना नहीं देखना चाहिए। उनकी रूचि के अनुसार बहुत से रोजगार परक कोर्स हैं। जिन्हें करने के बाद बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। बच्चों को सिर्फ गाईड लाईन की आवश्यकता होती है, लेकिन आज के युग में मां बाप अपने बच्चे के लिए ही समय नहीं दे पाते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौलाना अबसारूलहक कासमी, अफजाल अंसारी, नसीमुर्रहमान, गुलाम गौस, मोहम्मद सलीम, सनाऊल, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रैहान इंजीनियर, अबूशामा, अमजद अली, वकार हसन, मोहम्मद तनवीर आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed