फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   181 candidates are contesting fate

181 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य

Sat, 10 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 10 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
181 candidates are contesting fate
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चतुर्थ चरण का नामांकन शनिवार को पूरा हो गया। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के 47 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार कुल नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 181 हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दोहरीघाट में शनिवार को 155 प्रत्याशियों ने गाजेबाजे के साथ नामांकन किया। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 675 हो गई है। फतहपुर मंडाव में 173 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस प्रकार यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 583 हो गई।
विज्ञापन



चतुर्थ चरण के जिला पंचायत सदस्य  पद हेतु 07 वार्डो के लिए शनिवर को कुल 47 पर्चे भरे गए। वार्ड  संख्या एक में 04, वार्ड संख्या 02 में 09, वार्ड संख्या 03 में 02, वार्ड संख्या 04 में 04,  वार्ड संख्या16 में 12,  वार्ड संख्या 17 में 13, एवं   वार्ड संख्या 18 में 03 ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार शुक्रवार को हुए नामांकन को मिलाकर कुल 181 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन



मधुबन संवाददाता के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अंतिम  दिन कुल 173 लोंगो ने नामांकन भरा।कुछ खिड़कियों को छोड़ दे तो अधिकांश  खिड़कियों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इक्का दुक्का लोग ही पर्चा भरते रहे। रिटर्निग  आफिसर पी के त्रिपाठी के अनुसार अब तक सामान्य वर्ग के 43 पुरुष व 29 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया तो पिछड़े वर्ग के पुरुषों ने297 और महिलाओं ने155 पर्चे भरे। इसी तरह अनुसूचित जाति के पुरुष वर्ग में 131 तथा 81 महिला अनुसूचित जनजाति के 11 पुरुषों तथा 09 महिलाओं ने पर्चा दाखिल किया।

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 155 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें शुक्रवार को 520 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed