फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   18 years ago, Rs 6 lakh was taken to get a job, case filed against two

Mau News: नौकरी दिलाने के लिए 18 साल पहले लिया 6 लाख रुपये, दो पर केस

Wed, 24 Sep 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
18 years ago, Rs 6 lakh was taken to get a job, case filed against two
मुहम्मदाबाद गोहाना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी लौटू यादव की तहरीर पर 18 साल पहले धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने गत दिवस दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने लौटू यादव के दो बेटों और दामाद को भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 साल पहले छह लाख रुपये लिया था। न नौकरी ही मिली और ना ही पैसे ही वापस हुए।
विज्ञापन

लौटू यादव का आरोप है कि 18 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी गणेश यादव और आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के मोजार सुरैना गांव निवासी लक्षिराम पटेल से वर्ष 2007 में मुलाकात हुई थी। पांच फरवरी 2007 को बेटे राजेश, कमलेश और दामाद श्यामप्यारे की भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये लिए। कुछ दिन बाद रजिस्टर्ड डाक से फर्जी आईकार्ड और नियुक्ति पत्र घर पर भेज दिया। तीनों जब संबंधित पते पर पहुंचे तो वहां ऐसी किसी नियुक्ति से इन्कार कर दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर जब उन्होंने पैसे की मांग की तो दोनों आरोपी नौकरी लगवाने की बात कर टालते रहे। बीते 26 मई को पैसा मांगने पर दोनों ने गाली गलौज किए और धमकी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed